संवाददाता,शिमला: कृषि कानून को लेकर देश मे किसान आंदोलनरत है। कृषि कानून के फायदे को किसानों को समझाने में बीजेपी व केंद्र की मोदी सरकार असफल रही है। लेकिन बीजेपी के नेता लगातार इस कानून को किसानों के हित मे बता कर उसका समर्थन कर रही है।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर आन्दोलन कर रहे किसान देश के भाग्यविधाता है।
किसान की आय को दोगुना किया जा सके इसके लिए कृषि कानून को लाया गया है। मोदी ने किसानों के लिए किसान समृद्धि योजना जैसे कई योजनाएं शुरू की है। किसान अपनी फसल को देश के किसी भी कोने में ले जाकर बेच सके और बिचौलियों की भूमिका को कम किया जा सके इसके लिए ये कानून लाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि न तो मण्डिया समाप्त होगी और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त होगा। किसानों की भूमि का स्वामी किसान ही होगा और अगर कोई मतभेद होगा तो स्थानीय प्रशासन इसकी जांच करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों का इससे कोई नुकसान नही होगा बल्कि किसानों।की आय में वृद्धि होगी। विपक्षी दल अपनी खिसकती सियासी जमीन को देखते हुए किसानों को गुमराह कर रही है।
कांग्रेस की स्थिति आज क्षेत्रीय दल से भी खस्ता हो गई है। इसलिए ये पार्टियां इस पर राजनीति कर अपना हित साधने में लगे हुए है। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी की विचारधारा के लोगों की जीत होगी। पार्टी व सरकार प्रदेश के लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है इसलिए चुनाव नतीजे भी अच्छे रहने की उम्मीद है।


