शिमला: युवा कांग्रेस पंचायत व नगर निकाय चुनावों में आगे आ कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि अब समय आ गया है कि उन्हें लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुनाव मैदान में मजबूती के साथ आगे आना चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज से प्रदेश व क्षेत्र के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा है कि आज समय उनके द्वार पर खड़ा है अब जब पंचायत व नगर निकायों के चुनाव होने है तो उन्हें इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें स्वम् आगे आने या किसी भी ऐसे योग्य उम्मीदवार को चुनाव मैदान में आगे लाने को कहा है जो क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सदैव ततपर हो और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित हो।
इसके लिए अब युवाओं को नए जोश व नई सोच के साथ आगे आने का समय है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि अंत मे यह मायने नही रखेगा की तुम्हारी जिंदगी में कितने साल थे, बल्कि यह मायने रखेगा की कितने सालों में तुम्हारी जिंदगी थी। इसलिए उठो और आगे बढ़ो। यह समय हमें बदलाव का मौका दे रहा है ,इसलिए हमें इसे बगैर गवाएं आगे बढ़ने का सकल्प लेना है।


