संवाददाता,नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के रोज़ नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद कोकोना संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है और यह आंकड़ा पार करने वाला भारत विश्व का दूसरा देश बन गया है। भारत में संक्रमण के कुल मामले 1,00,04,600 हो गए हैं। हालांकि संक्रमण की रफ्तार देश में अब धीमी हो गई है और केवल तीन लाख के करीब उपचाराधीन मरीज़ रह गए हैं।
भारत में अब तक कोरोना से 1.45 लाख मौतें हुई हैं और साथ ही रिकवरी दर बढ़कर 95.46 प्रतिशत हो गई है। इस वक्त भारत में सक्रिय मामले 3.08 लाख हैं जो कि कुल मामलों के केवल 3.09 प्रतिशत हैं। हिमाचल में भी अब कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है और इस वक्त सक्रिय मामले 5680 हैं। साथ ही मृतकों की संख्या 856 हो गई है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 45,111 है और कुल मामले 51695 हो गए हैं।







