स्पेशल डेस्क, बंगाल: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर थे। आज दूसरा दिन था। शाह ने बोलपुर में रोड शो किया। बोलपुर में रोड शो के बाद वहां लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ऐसा रोड शो मैंने कभी नहीं देखा।
शाह ने कहा कि हम सुभाष बाबू के सपनों का बंगाल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इतनी भारी भीड़ परिवर्तन का है। परिवर्तन यानी- तोलाबाजी बंद करने के लिए लोग इतनी बड़ी संख्या में आए हैं। यह बदलाव अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ के विरोध में है।
अमित शाह का रोड शो खत्म
गृह मंत्री अमित शाह का बीरभूम के बोलपुर में रोड शो खत्म हो गया है। इस दौरान उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस को मौका दिया, वाम दलों को मौका दिया और तृणमूल कांग्रेस को भी मौका देकर देख लिया, कोई बदलाव नहीं हुआ। एक मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दे दो। मैं कहता हूं कि पांच साल के अंदर हम सोनार बांग्ला बनाएंगे।
पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए बेताब’
अमित शाह ने बीरभूम जिले के बोलपुर में अपने रोड शो की कुछ तस्वीरें शेयर की। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए बेताब है।


