संवाददाता शिमला: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव भले ही पार्टी जिन पर ना हो रहे हो लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार देर शाम को वर्चुअल बैठक कर जिला से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव को लेकर टिप्स दिए। पंचायत चुनावों को लेकर मंत्रियों को खास जिम्मेदारी दी गई है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में राकेश पठानिया, मंडी में महेंद्र सिंह ठाकुर, शिमला में डॉ राजीव सैजल और हमीरपुर में बिक्रम ठाकुर कमान संभालेंगे।
इन्हें पंचायत पंचायत समिति और जिला परिषद के अलावा नगर पंचायतों और नगर परिषदों में भाजपा के प्रचार पर खास नजर रखने को कहा गया है। वहीं नए नगर निगमों सोलन पालमपुर और मंडी के अलावा धर्मशाला नगर निगम के चुनाव पर भी इनकी नजर रहेगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी जुड़े। उधर जल्द अन्य मंत्रियों और नेताओं की भूमिका भी तय की जाएगी वहीं रविवार देर रात तक चली। बैठक में 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस और 27 दिसंबर को सरकार के 3 साल के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।


