संवाददाता,शिमला: हिमाचल में 3615 पंचायतों के चुनाव का ऐलान हो गया है। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 6 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं।
6 जनवरी को ही प्रत्याशियों के अंतिम नाम की सूची और उन्हें चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा। 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में मतदान होगा। सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान और उपप्रधान के चुनाव नतीजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुंरत घोषित कर दिए जाएंगे। 23 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


