स्पेशल डेस्क,नई दिल्ली: सोशल मीडिय पर फेमस हुआ बाबा का ढाबा अब एक रेस्टोरेंट में तबदील हो चुका है। कुछ महीने पहले तक ग्राहक न मिलने से रो रहे बाबा की रातों रात चांदी हो गई थी। बाबा की भावुक वीडियो देख लोगों ने जमकर बाबा की मदद की। बाबा के खाली ढाबे पर ग्रहकों की लाइने लगने लग गई थी अब बाबा कांता प्रसाद ने पुराने ढाबे के पास ही नया रेस्टोरेंट खोल लिया है।
नए रेस्टोरेंट में बाबा ने सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया है। हाल ही में बाबा ने बाताया था कि उनकी जान को खतरा है। बाबा ने कहा था कि उनको कुछ दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बाबा के ढाबा को लोगों का बहुत प्यार मिला। इसके साथ ही बाबा के ढाबे पर ग्राहकों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। इसको देखते हुए बाबा ने अपने नए रेस्टोरेंट में 2 से 3 लोगों का स्टाफ भी रखा है। बाबा का कहना है कि वो इस नए रेस्टोरेंट में भी खुद ही खाना बनाएंगे। साथ ही स्टाफ इसमें उनकी मदद करेगा।
बाबा का ढाबा के नए पते का नजारा बिल्कुल अलग है। बाबा ने इस नए रेस्टोरेंट में इंटीरियर्स पर काफी काम किया है। रेस्टोरेंट में मोर पंखी के वालपेपर के सामने एक छोटा सा मंदिर बनवाया गया है। बाबा के ढाबा के कांता प्रसाद के नए रेस्टोरेंट में अलग से काउंटर भी है, जिसमें वो कुर्सी डाले शान से बैठे हैं। बाबा का कहना है कि वो इस रेस्टोरेंट में खाना बनाने के साथ -साथ हिसाब भी खुद ही देखेंगे।







