स्पेशल डेस्क, मंडी: विजिलेंस विभाग ने मंडी में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आपको बता दें कि सुंदरनगर के कलौहड़ पटवार सर्किल में पटवारी 2500 रूपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया है। आरोपी दिलीप सिंह को जिला एवं सेशन कोर्ट के स्पेशल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले की शिकायत एक स्थानीय निवासी ने की थी।
शिकायतकर्ता ने आरोपी को 500 रुपए दे दिए थे और बाकी बचे हुए पैसे किश्तों में दे रहा था। इस पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपी पटवारी दिलीप सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।


