स्पेशल डेस्क, हैदराबाद: महानायक रजनीकांत को हाई बीपी के चलते हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बत दें कि हाल ही में रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे के सेट पर सात लोग कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे पर रजनीकांत का कोविड टेस्ट निगेटिव आया था। उनके ब्लड प्रैशर में उतार-चढ़ाव हो रहा था। हाई बीपी और थकावट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपोलो अस्पताल ने रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी देते हए एक बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि ‘ रजनीकांत को 25 दिसंबर की सुबह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। 22 दिसंबर को रजनीकांत का कोविड 19 टेस्ट किया गया जो कि निगेटिव था। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है और निगरानी में हैं।
उनमें कोविड 19 के कोई लक्षण नहीं थे। उनके रक्तचाप में भारी उतार-चढ़ाव आया था जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे जब तक कि उनका रक्तचाप सामान्य नहीं हो जाता। हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’ वहीं इस खबर के बाद रजनीकांत के प्रशंसक रजनीकांत के बेहतर स्वाय्थ के लिए दुआएं दे रहे हैं।







