संवाददाता,हमीरपुर: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नौ करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 18000 करोड रुपए की सम्मान राशि का सीधे हस्तांतरण किया। धूमल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा दिसंबर 2018 से पात्र किसान परिवारों को 2000 रुपए की तीन समान किस्तों में सालाना 6000 रुपए की सम्मान राशि का वितरण किया जाता है।
इस समान राशि के लिए सभी किसान जून 2019 से योजना में शामिल है। उन्होंने कहा कि करोना काल के समय में भी 43000 करोड़ से अधिक सम्मान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है। अब तक 10 करोड़ 60 लाख किसानों के खातों में 95000 करोड रुपए की राशि का हस्तांतरण किया जा चुका है।
धूमल ने कहा कि वर्ष 2018-2019 से अधिसूचित कृषि जिंसों की एमएसपी उत्पादन लागत का डेढ़ गुना निर्धारित करने की व्यवस्था मोदी सरकार द्वारा की गई है। वर्ष 2019 में 2013-14 की तुलना में ढाई गुना राशि के एमएसपी पर खरीदा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित कृषि बुनियादी ढांचे के लिए 100000 करोड रुपए के कृषि अवसंरचना गोश्त का प्रावधान किया गया, तथा 10000 किसान उत्पादक संगठन स्थापित किए जा रहे हैं और इसके लिए 6850 करोड रुपए के बजट का भी प्रावधान किया।
धूमल ने कहा कि मोदी सरकार ही किसान हितेषी है जिसने नए कृषि विधायकों ने किसानों को उनकी आमदनी को दुगना करने का सकारात्मक स्थान दिया है। उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट खेती में खरीददार सिर्फ किसान की उपज का ही कांटेक्ट करेगा किसान की जमीन को ना गिरवी ऋण व विक्रय कर पाएगा। यही नहीं किसान मनचाहे समय पर कॉन्ट्रैक्ट से पीछे हट सके ऐसी व्यवस्था भी इस कानून में की गई है।
प्रेम कुमार धूमल ने बताया कि यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने धान की खरीद पर एमएसपी के आधार से 800000 करोड रुपए की राशि खर्च कर दो दशमलव 25 गुना से अधिक की खरीद की है। मोदी सरकार ने दलहन व तिलहन के भंडारण में भी क्रमशः 74 गुना 15 गुना अधिक की खरीद कर सही मायने में किसान को आर्थिक रुप में आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है।
उन्होंने बताया कि किसान अपनी पैदावार को उचित मूल्य पर बेचने तक अपने भंडारण में रख पाएंगे और प्रभावी सौदेबाजी व मोलभाव करने में भी दक्षता हासिल कर पाएंगे। धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को बिचौलियों के पंजों से निकालने के लिए और इनकी कृषि से आय को दोगुना करने के लिए योग ऋषि विधेयक लाए गए हैं। उनके दूरगामी परिणाम निकलेंगे और हमारा किसान आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि भारत का भाग्य विधाता भी बनेगा।


