केलांग: स्पीति घाटी में 13 में से 9 पंचायतों को नामांकन से पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। दो और पंचायतों में भी निर्विरोध चुनाव के आसार हैं। हालांकि काजा और खुरिक पंचायतों में चुनाव होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान प्रचार और वोटिंग प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण फैल सकता है। एसडीएम ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि फिलहाल स्पीति की 9 पंचायतों से प्रधान, उप-प्रधान, ब्लॉक समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों के लिए एक-एक ने ही नामांकन दाखिल किया है।
स्पीति घाटी में निर्विरोध पंचायत चुनाव की संभावना
घाटी में कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों ने इस बार अपनी पंचायतों को निर्विरोध चुने का निर्णय लिया है। 6 जनवरी को नामांकन वापस लेने का दिन है। नेगी ने कहा कि नाम वापस की तिथि तक डेमूल और ताबो पंचायत में भी निर्विरोध चुनाव की संभावना है। लाहौल स्पीति के विद्युत मंडल में बर्फबारी के बीच हिमाचल के अन्य जिलों के साथ पंचायत चुनाव होने जा रहे है, जबकि लाहौल में जून में पंचायत चुनाव होंगे।







