संवाददाता, शिमला: राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में सनसनी फैलाने वाला एक मामला सामने आया है। देर रात शिमला शहर के साथ सटे कृष्णा नगर में एक हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रामलाल नाम के एक (46 वर्षीय) व्यक्ति को तीन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है। हत्या के कारणों की फिलहाल जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति को तीन लोगों ने पहले पीटा और उसके बाद मकान से नीचे फेंक दिया।
आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज
जिसके बाद व्यक्ति के बेटे अरुण कुमार और अन्य लोगो ने रामलाल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन सुबह के वक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
एसपी शिमला मोहित चावला ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के पीछे कारणों की जांच की जा रही है। व्यक्ति IGMC ( PWD) में काम करता था। हत्या में शामिल सभी आरोपी बाल्मिकी समूदाय से सम्बन्ध रखने वाले बताए गए हैं।


