स्पेशल डेस्क, आंध्र प्रदेश: एक पिता के लिए सबसे गर्व का क्षण अपनी बेटी को सफलता की सभी ऊंचाइयों को प्राप्त करते देखना होता है। जब एक बेटी को सफलता मिलती है, तो वह हमेशा पिता की खुशी का सपना देखती है जिसकी कोई सीमा नहीं होती।
तस्वीरें देख भावुक हुए सभी
हर पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी उससे ज्यादा जीवन में तरक्की करे और अपना व परिवार का नाम रौशन करे। ऐसी ही एक बेटी ने जब अपने पिता का नाम रौशन करते हुए उपलब्धि हासिल की तो तस्वीरें देख हर कोई भावुक हो गया।
इंस्पेक्टर पिता ने किया डीएसपी बेटी को सैल्यूट
दरअसल, पूरा मामला आंध्र प्रदेश पुलिस से जुड़ा है, जहां एक इंस्पेक्टर पद पर तैनात पुलिस अधिकारी श्याम सुंदर ने अपनी ही डीएसपी बेटी जेसी प्रसांति को सैल्यूट किया तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखे नम हो गई।
पिता और पुत्री दोनों सोमवार को शुरू होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम ‘इग्नाइट’ नामक आंध्र प्रदेश राज्य पुलिस ड्यूटी मीट में भाग लेने के लिए सोमवार को तिरुपति पहुंचे।
पहली बार आई पिता के आमने-सामने
जेसी, 2018 के बैच से है, वह पहली बार अपने पिता के साथ आमने-सामने आई थी। जब वह विभाग में शामिल हुई तो उसके पिता ने उसे सलामी दी।
पिता से ही प्रेरणा पाकर पहुंची पुलिस विभाग
इस दौरान डीएसपी बेटी ने कहा कि ‘मेरे पिता मेरी प्रेरणा रहे’ उन्होंने कहा कि वो भी अपने पिता की तरह ही लोगों की सेवा कर रही है। अपने पिता से ही प्रेरणा पाकर वे इस विभाग में शामिल हुई हैं।







