संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ के रूप में एक और जज मिल गया है। वीरवार को जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ ने हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ को हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश एल नारायणस्वामी ने न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ इससे पहले उत्तराखंड में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनके आने के बाद अब हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कुल जजों की संख्या 9 हो चुकी है। कोविड-19 के कारण जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ के शपथ ग्रहण समारोह को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाया गया और इस समारोह लोगों की उपस्थिति की संख्या काफी कम रखी गई।


