हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोदी राज में भारत में निवेशकों का कोरोना के बावजूद भरोसा बढ़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गत वर्षो में भारत को सबसे ज्यादा 1.6 लाख करोड़ का एफआईआई निवेश मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बन रही है। भारतीय शेयर बाजारों में 2020 के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों से 23 अरब डालर से ज्यादा का निवेश मिला है। साल 2020 में एफआईआई ने भारतीय इक्विटी बाजार मुकुल 1.6 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है 2019 की तुलना में यह निवेश 63 हजार करोड रुपए ज्यादा है।
इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को तेज करने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं। जिसके कारण कोरोना काल में भी विदेशी निवेशक भारत में अपना भरोसा जता रहे हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेश कौन है दिसंबर में भारत में 60,094 करोड़ का निवेश किया है। वहीं नवंबर में एसबीआई का कुल निवेश 62991 करोड़ रुपए था। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना काल में भी आर्थिक मोर्चे पर कई सुधारों के साथ काफी बड़े निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है।


