संवाददाता, हमीरपुर: नगर निकायों के चुनावों में जीते हुए कार्यकर्ता सेवा को ही अपना मूलमंत्र बना कर काम करें। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे सुजानपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पांचों पार्षदों को आशीर्वाद देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सत्ता सेवा का साधन है। अतः सभी जीते हुए कार्यकर्ता जनसेवा में लग जाएं।
सोमवार को सुजानपुर नगर पंचायत के पांचों नवनिर्वाचित पार्षद समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के घर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर सुजानपुर मण्डल भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र ठाकुर, अंकुश गुप्ता सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


