संवादाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेज की सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च में करवाएगा। इनके लिए परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 8 फरवरी अंतिम तिथि है। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। अंतिम तिथि के बाद भरे जाने वाले परीक्षा फॉर्म पर नियमों के तहत लेट फीस ली जाएगी।
परीक्षा फॉर्म भरे जाने की अधिसूचना जारी
परीक्षा फॉर्म भरे जाने की जारी अधिसूचना के मुताबिक पीजी डिग्री डिप्लोमा कोर्स और एलएलबी, एमटीए, एफवाईआईसीटीए, बीएचएम और बीएएलएलबी कोर्स के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें, नवे समेस्टर की रेगुलर और दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाओं के लिए 8 फरवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं।
पिछले पीजी परीक्षाओं के परिणाम फरवरी में किए जाएंगे घोषित
छात्रों को इसकी हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करवानी होगी। रेगुलर बीएएलएलबी और बीएचएम के अलावा इक्डोल के छात्रों के फॉर्म विभागाध्यक्ष निदेशक के वेरिफिकेशन के बाद ही स्वीकार कर लिए जाएंगे। देरी से हुई पीजी परीक्षाओं और पंचायत चुनावों में कर्मचारियों की लगी ड्यूटी के कारण पिछले पीजी परीक्षा के परिणाम का छात्रों को फरवरी अंत तक इंतजार करना पड़ेगा।
15 जनवरी तक भरी जाएगी, विभिन्न विभागों की रिक्त सीटें
विवि ने अभी तक एलएलबी, एमबीएआरडी और एमटीटीएम के नतीजे घोषित किए हैं। कोरोना के कारण इस बार वीवी की पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया नवंबर माह अंत तक चली। इसके बाद रिक्त सभी विभिन्न विभागों की सीट को भरे जाने की प्रक्रिया 15 जनवरी तक जारी रखी गई। 1 दिसंबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई थी।


