संवाददाता, मंडी : मंडी ज़िला के कमांद चौकी स्थित आईआईटी संस्थान के एक प्रशिक्षु युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम पीयूष है। पीयूष राजस्थान का निवासी था और उसकी उम्र 37 वर्ष थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेजा है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी। वीरवार दोपहर बाद 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद पीयूष का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम 7 बजे के करीब आईआईटी मंडी द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मृतक के दोस्तों और संस्थान प्रबंधन के अनुसार राजस्थान निवासी मृतक पीयूष डीएसटी प्रोजैक्ट पोस्ट डायरैक्ट्रेट में पीएचडी पूरी कर चुका था।


