वॉशिंगटन: अमरीकी मनोनीत राष्ट्रपति जो बीडेन ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। बीडेन ने अमरीका की कोरोना महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 19 खरब डालर की प्रोत्साहन योजना पेश की है। संसद इस प्रोत्साहन पैकेज के पारित होने के बाद इसके तहत घरों के लिए 10 खरब डालर का प्रावधान किया जाएगा, और सभी अमरीकियों के खातों में 1,400 डालर का डाले जाएंगे।
इस प्रस्ताव के तहत महामारी से लडऩे के लिए 415 अरब डालर और महामारी से प्रभावित छोटे व्यवसायों के लिए 440 अरब डालर प्रदान करने का भी प्रावधान किया गया है।
इस समय सर्दी के चलते अमरीका में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि भी देखी जा रही है। बिडेन ने कहा कि वह एक देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सामूहिक टीकाकरण केंद्र स्थापित करना और दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल इकाइयों को भेजना शामिल है और इसके लिए वे 20 अरब डालर का आबंटन करने का प्रस्ताव रख रहे हैं।


