स्पेशल डेस्क, किन्नौर: स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 103 वर्षीय श्याम शरण नेगी ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में मतदान किया। इस दौरान उनका रेड कार्पेट पर प्रशासन व स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। नेगी ने अपने पोलिंग बूथ तक पैदल चलकर अपने मत का प्रयोग किया है। उनके अंदर आज भी मतदान को लेकर उत्साह और जज्बा बरकार है।
देश के पहले मतदाता ने डाला वोट
देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी ने जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा स्थित पोलिंग बूथ में वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने किसी भी चुनावों में अपने मत का प्रयोग करना नहीं छोड़ा है।
वोट डालना पुण्य का काम
मास्टर श्याम सरण नेगी वोट डालना पुण्य का काम समझते हैं और उन्होंने 1951 के बाद हुए हर छोटे-बड़े चुनाव में मतदान किया है।
लोगों से मतदान करने की अपील
देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी ने कहा कि उन्हें पंचायती राज संस्था के चुनावों में अपने मत का प्रयोग कर गर्व महसूस हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने मत का प्रयोग रखना चाहिए।
नेगी ने मतदान कर जताई खुशी
नेगी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में इस बार उन्हें आंखों से साफ नहीं दिख रहा था। ऐसे में उनके पोते ने इस बार के मतदान प्रकिया में श्याम रण नेगी का प्रतिनिधित्व किया है।
डीसी किन्नौर की युवाओं से मतदान करने की अपील
डीसी किन्नौर ने देश के प्रथम मतदाता के मतदान पर खुशी जाहिर की है। देश व प्रदेश के लोगों के लिए यह एक संदेश है कि इस उम्र में भी देश के प्रथम मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे है। ऐसे में युवाओं को भी देश के प्रथम मतदाता से प्रेरणा लेकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

