हमीरपुर : सुजानपुर बीडीसी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर चुने गए अंजना ठाकुर और राजेश ने समीरपुर स्थित आवास पर पहुंच कर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धुमल से भेंट कर आशीर्वाद लिया। बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ सुजानपुर मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री अनिल शामा, पवन शर्मा, जग्गन कटोच सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व उनके समर्थक भी उपस्थित थे।
वहीं भोरंज बीडीसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैप्टन राजेन्द्र भी अपने समर्थकों व भोरंज मण्डल के पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर राणा के साथ प्रो० धूमल से मुलाकात करने समीरपुर पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजानपुर व भोरंज बीडीसी के अध्यक्ष – उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के निर्वाचित होने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शिद्दत से जनसेवा करने की प्रेरणा दी और कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सत्ता सुख भोगने का नहीं बल्कि सेवा करने का साधन है। पार्टी के इस सिद्धांत को सर्वोपरि मानते हुए जनप्रतिनिधी जनसेवक बन कर काम करें।


