संवाददाता, शिमला : संपूर्ण देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मना रहा है। महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथू राम गोडसे ने हत्या कर दी थी। आज के दिन को शहीदी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें रिज मैदान पर स्थापित प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए जो आंदोलन हुआ उसमे महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता हमारा अधिकार है और हम इसे प्राप्त कर के रहेंगे।
सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।अहिंसा का मार्ग ही धर्म है पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देकर याद किया जा रहा है।


