संवाददाता, शिमला : संसद में पेश किए गए आम बजट की भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा की यह वो सरकार है जिसने हिमाचल में हर घर रोजगार देने का वादा किया था परंतु रोजगार देना तो दूर यहां सरकार रोजगार खराब करने का काम कर रही है। केंद्र सरकार हो या हिमाचल की सरकार दोनों ही अर्थव्यवस्था पर कुल्हाड़ी मार रहे है।
35 प्रतिशत प्रतिशत कैसे बड़ी बड़े उद्योगपतियों की आमदनी
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय देश का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं, तो ऐसे में बड़े उद्योगपतियों की आमदनी 35 प्रतिशत कैसे बड़ गई। केंद्र सरकार ने आपदा में अवसर ढूंढ है। जिसका मुख्य उदाहरण हिमाचल प्रदेश में हुआ पीपीई किट घोटाला है।
तिरंगे पर की जा रही राजनीति
कृष्णा अल्लावरु ने कहा की सरकार तिरंगा पर राजनीति कर रही है। भारत के वीर जवानों को बजट में कुछ खास नहीं दिया गया है। वहीं शिक्षा का बजट भी 6% कम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर भी 2014 से 2020 तक देखा जाए तो भारत में कुपोषण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है जिसका मुख्य कारण स्वास्थ्य बजट पर हो रहे घोटाले है। यह सरकार देश के किसानों और युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।
आसमान छू रहे पेट्रोल डीजल के दाम
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश मे पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। रसोई गैस की कीमतें व मॅहगाई गृहणीयों को रुला रही है। सीमाओं पर चीन व पाकिस्तान भारत को ललकार रहा हैं। लेकिन मोदी सरकार है कि इन समस्याओं को सुलझाने के बजाए किसान आंदोलन को खालिस्तान व देश विरोधी ताकतों के साथ जोड़ रही है।
किसानों को अपमानित कर रही केंद्र सरकार
26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिला में जो हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन लालकिला पर इन लोगों को किसने घुसने दिया। किसके लोग थे जिन्होंने तिरंगे का अपमान किया। इसको भी किसान आंदोलन से जोड़कर सरकार किसानों को अपमानित कर रही है।
किसान आंदोलन को युवा कांग्रेस का पूर्ण समर्थन
कांग्रेस पार्टी तमाम मुद्दों को लेकर जनता के साथ खड़ी है। जिसके लिए आने वाले समय में सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ी जाएगी। वही 6 फ़रवरी को होने वाले किसान आंदोलन के चक्का जाम को युवा कांग्रेस का पूरा समर्थन है। किसान जिस रूप में मदद लेना चाहें वो तैयार है।


