शिमला: तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लेने वाले प्रदेश पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों सहित विधानसभा पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। इन सभी पदाधिकारियों को पार्टी ने पद से मुक्त कर दिया है।
प्रेस बयान जारी कर दी जानकारी
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमनप्रीत सिंह लाली और सह प्रभारी दामन बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी सहित कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने संयुक्त तौर से ये निर्णय लिया है.उन्होनें प्रेस बयान जारी कर ये जानकारी दी। हाल फिलहाल ये एक बड़ी कार्रवाई है जो काँग्रेस के पदाधिकारियों पर हुईं है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
यहां बताना जरूरी है की हिमाचल काँग्रेस द्वारा राजीव भवन शिमला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाग लेना आवश्यक था।
ये है निलंबित पदाधिकारियों की लिस्ट
प्रदेश पदाधिकारी
अलोद चौहान, ज्योति कुमारी, प्रीति ,अनीता देवी , कांता लकी कुमार।
विधानसभा पदाधिकारी
गिरीश ठाकुर: कुल्लू
अमित कटोच: सुलह
सीमा बनिहारी: नगरोटा
राज राणा: ज्वालामुखी
विशाल कुमार: शाहपुर
बजिंदर पठानिया: इंदौरा
शमशेर अली :चिंतपुरनी
अश्विनी कुमार: हमीरपुर
इस कार्रवाई के राजनीतिक मायने क्या होंगें ये आगामी समय तय करेगा। हालांकि हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में काँग्रेस का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है।


