हमीरपुर : भाजपा ज़िला हमीरपुर के मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने हमीरपुर के सांसद व केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय संस्था युनाइटेड नेशन के सौजन्य से यंग चेंजमेकर्स कॉनक्लेव में भागीदारी करके इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीधी बात व मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होने की जानकारी दी है।
अंकुश शर्मा का कहना हा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने स्थानीय छात्रों व युवाओं का सांसद भारत दर्शन जैसी कई योजनाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया है। चाहे मुफ़्त कोचिंग और खेलों के ज़रिए उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास भी अनुराग ठाकुर ने किया है। अब वे हमीरपुर के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय संस्था युनाइटेड नेशन के सौजन्य से यंग चेंजमेकर्स कॉनक्लेव में भागीदारी करके इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीधी बात व मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराने जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय संस्था युनाइटेड नेशन के सौजन्य से यंग चेंजमेकर्स कॉनक्लेव (YCC) में भागीदारी लेने के साथ साथ इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीधी बात व मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए युवा इस लिंक bit.ly/unycc2021 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह युवाओं को इंडस्ट्री की माँग ,कार्यप्रणाली व बदलते दौर में इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को समझने में सहायक होगा।


