नगरोटा बगवां के नवनिर्वाचित जिला परिषद चेयरमैन रमेश बरार ने नगरोटा बगवां के विधायक मेहरा कुक्का से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान जिला परिषद कुलभाष चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय बाबर, रमेश वालिया,ब्रह्मानंद प्रदेश,रमेश भंडारी,बबलू भंडारी,वीरेंदर सपेहिया,राहुल शर्मा,रोहित कुमार तनु, पुनीत खोसला,पवन चौधरी आदि शामिल रहे।
इसके अलावा नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों का सम्मेलन विधायक अरुण कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस सम्मेलन में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र की लगभग 90% पंचायत प्रधान उपप्रधान व पंचायत सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर विधायक अरुण कुमार ने निस्वार्थ भाव से पंचायतों में अपने दायित्व का निर्वहन करने का आग्रह उनसे किया तथा विकास कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात भी कही। इस मौके पर ग्राम पंचायत ठारू से मनोज कुमार ग्राम पंचायत जलोट से प्रधान स्नेह लता ग्राम पंचायत दनोआ से प्रधान आशीष ठाकुर, नगरोटा से प्रमुख व्यवसाई रमेश भंडारी बीडीसी मेंबर सिहुंड सुरेश कुमार बीडीसी मेंबर मलां पवन कुमार , वीरेंद्र उर्फ सीटू, बी डी सी मेंबर जंदराह शक्ति चन्द, राजेश राणा घीण, अजय आनंद पठियार, गोल्डी शर्मा वार्ड न 5 नगरोटा, धलूँ से मोनू सैनी, ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा ।







