स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने जानकारी दी जिला शिमला में कोविड टीकाकरण के लिए 13115 स्वास्थ्य कर्मचारियों जिनमें डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल है, इनमें से 7487 ने कोरोना का टीका लगाया है जो की कुल संख्या का 56% है।
साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि जिन हेल्थ केयर कर्मचारियों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगाया वे 9 फरवरी तक टीका अवश्य लगाएं। 10 फरवरी से कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो रहा है जिसमें फ्रंट लाइट वर्कर, पुलिस, सैनिटेशन, रेवेन्यू और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।







