हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला तथा ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी (हमीरपुर) के संयुक्त तत्त्वावधान में 14 फरवरी को ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय समारोह का आगाज रविवार को हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने की इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सिकंदर कुमार उपस्थित रहे। इस बार राज्य स्तरीय जयंती समारोह का विषय स्वतंत्रता आंदोलन में हिमाचल प्रदेश का योगदान रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने संबोधन में कहा कि ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। यह ठाकुर राम सिंह की तपोभूमि रहा है। उनकी तपस्या और प्रेरणा से ही यह संस्थान बना है और उनकी इच्छा के अनुसार ही लगातार कार्य भी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास थोड़ा और मरोड़ा गया तथ्यों से अपवाद भी जोड़े गए। स्वतंत्र भारत में सरकार का यह दायित्व था कि इन तथ्यों को सुधारा जाए लेकिन जो लोग सत्ता में आए वह अंग्रेजों की संस्कृति और सभ्यता से इतने प्रभावित और रंगे हुए थे कि वह उनका ही राग अलापते रहे। उन्होंने कहा कि अब परिवर्तन का समय है। इतिहास कौमें भूल जाती हैं उन्हें इतिहास भी भुला देता है। ठाकुर जगदेव चंद समृद्धि शोध संस्थान नेरी में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेंगे।


