धर्मशाला के घणा में सोमवार को लॉयन्स क्लब घणा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी, धर्मशाला पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार, घणा पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य तथा क्लब के अध्यक्ष व सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस टूर्नामेंट में कुल 55 टीमों ने हिस्सा लिया। एक महीने तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच में बडोल तथा मटोर की टीमों के बीच फ़ाइनल मैच हुआ जिसमें बढ़ोल की टीम विजेता रही। इसके साथ ही सुधीर शर्मा ने अपनी तरफ़ से क्लब को 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना की और इच्छा ज़ाहिर की कि भविष्य में ये टूर्नामेंट एक बड़ा रूप लेगा और घणा के मैदान को और अच्छे से खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।







