प्रदेश में गरीब व अति निर्धन लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं और इन्हें धरातल तक पहुंचाने व पात्र लोगों तक इनके लाभ पहुंचाने के लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं। परंतु अनभिज्ञ कारणों से हमारे समाज मे लोग आज भी इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं या फिर किसी कारणवश पीछे छूट जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक नगरोटा बगवां शशि पाल नेगी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन तक पहुंचने वाला या उनकी नजर में आने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति विभागों की इन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहता है। मामला ध्यान में आने पर वह तुरन्त पहले ऐसे लोगो से लाभों के बारे में जानकारी जुटाने के पश्चात तुरन्त विभागाध्यक्षों को ऐसे लोगों की सहायता हेतु उन तक पहुंचने के आदेश जारी करते हैं और यह सुनिश्चित करवाते हैं कि उन लोगों तक सहायता विभाग के माध्यम से सहायता पहुंची या नहीं। अपनी इसी कार्यशैली के लिए वह आज नगरोटा बगवां के प्रत्येक व्यक्ति के दिल मे पूरी तरह से छाए हुए हैं कुछ इसी तरह अति निर्धन परिवार से जुड़ा मामला गत दिवस जब गांव लिल्ली से उनके समक्ष पहुंचा तो उन्होंने तुरंत हरकत में आकर तमाम विभाग अध्यक्षों को मस्त राम के परिवार तक सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने के आदेश जारी किए। यही कारण है कि उनकी इस कर्तव्यपरायणता के लिए न केवल कर्मचारी और अधिकारी उनकी कार्यशैली का दीवाना है बल्कि समाज मे प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति उनकी प्रशंसा करने से नहीं थकता उनकी इस कार्यशैली से अन्य अधिकारी , कर्मचारी भी उन्हें अपना पूरा सहयोग देने के लिए हर समय प्रतिबद्ध रहते हैं।

