शिमला। NSUI हिमाचल के महासचिव मोहित ठाकुर ने सोमवार को प्रेस वार्ता में जारी किए गए बयान में कहा कि नगर निगम द्वारा ऐतिहासिक स्टेट लाइब्रेरी रिज भवन के जीर्णोद्धार करने के नाम पर प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए छात्रों का हक़ छीना जा रहा है। उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाया कि नगर निगम स्टेट लाइब्रेरी की सूरत बदलने के नाम पर वहां पर कैफे खोलने जा रहा है जो की प्रदेश के हज़ारों छात्रों के साथ अन्याय किया है। प्रदेश लाइब्रेरी में अभी 25000 छात्र पंजीकृत है ओर यहां पर 1860ई• से विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी है, जिस लाइब्रेरी में पढ़कर प्रदेश व देश को हजारों सिविल सेवक दिए गए, उसका जीर्णोद्धार करने के नाम पर वहां पर कैफे खोलना सरासर ना इंसाफी है। मोहित ठाकुर ने कहा है कि स्टेट लाइब्रेरी रिज की हालत खस्ता हो गई है ओर इस भवन की खिड़कियां भी टूटी है । मोहित ठाकुर ने नगर निगम से इस लाइब्रेरी को स्मार्ट सिटी के तहत ई लाइब्रेरी बनाने की मांग रखी है । पहले ही पिछले 1 वर्ष से नगर निगम ने बुक कैफे बंद किया है और जब रिज पर हिमाचल टूरिज्म द्वारा संचालित किए जा रहा अशियना रेस्टुरेंट ओर नगर निगम के ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर में भी कैफे खुलने की प्रक्रिया चल रही है तो स्टेट लाइब्रेरी में कैफे खोलने की क्या ज़रूरत आन पड़ी।

