नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार मैहरा ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायतों जलोट, बराणा व बग- गुलेहड़ का दौरा किया व जनसमस्याओं को सुना। कुछ जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा बाकी जनसमस्याओं के जल्द समाधान हेतू सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए।
इस मौके पर अशोक कुमार व पवना देवी निवासी बराणा तथा जलोट से मस्त राम ने तथा पवन कुमार ने अपने समर्थकों सहित भाजपा की नीतिओं में अपना समर्थन जताते हुए भाजपा का दामन थामा।
विधायक अरुण कुमार ने ग्राम पंचायत जलोट में पंचायत भवन, ग्राम पंचायत बराणा के वार्ड नं. 6 में मोक्ष धाम निर्माण हेतू 1.5 लाख रूपये, वार्ड न. 5 ललेहड में 2 सोलर लाइट लगाने की तथा बालीबाल मैदान निर्माण हेतू धनराशी उपलव्ध करवाने की भी घोषणा की। इन गांवों में पानी की समस्या से निपटने हेतू ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की।
इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत जलोट स्नेहलता, उपप्रधान मनोज कुमार तथा समस्त पंचायत सदस्य, उप प्रधान ग्राम पंचायत बराणा बलवंत तथा समस्त पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत बग गुलेहड़ संध्या देवी , उप प्रधान सुभाष चंद तथा समस्त पंचायत सदस्य, रमेश भंडारी, प्रमुख व्यवसायी रवि कांत डोगरा, ब्रह्मानंद जलोट से अमीर चंद, करतार चंद, बराणा से मोती लाल, राज कुमार, बग गुलेहड़ से विवेक,स्वरूप चन्द विभिन्न विभागों से विभागीय अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


