जुब्बल। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में एनएसयूआई इकाई द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला शिमला एनएसयूआई महासचिव निखिल केसटा और जिला सचिव आयुष रांगटा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विजय सहजेटा नें की। बैठक में महाविद्यालय की समस्याओं को दूर करने के बारे में विचार किया गया और संगठन की आगे की रणनीति तय की गई, कि कैसे संघठन को मज़बूत किया जाए। इसके साथ ही महाविद्यालय प्रशासन के सामने कुछ मांगे भी रखी गई। महाविद्यालय मे पिने के पानी की व्यवस्था, टॉयलेट के प्रबंध, कैंपस के चारों ओर रेलिंग लगाने और साथ ही महाविद्यालय परिसर मे ऑडिटोरियम बनवाने को लेकर प्रमुखता से प्रशासन के सामने मांग रखी गई। इन सब माँगो के साथ एनएसयूआई ने प्रधानाचार्य को मांगपत्र सौंपा। जिला महासचिव निखिल केसटा और जिला सचिव आयुष रांगटा नें कहा कि यदि महाविद्यालय प्रशासन हमारी मांगे पूरी नहीं करता तो एनएसयूआई आंदोलन पर उतर जाएगी और अपनी माँगे पूरी करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस मौक़े पर एनएसयूआई से मुकुल, अनु, स्नेहा, रितिका, सूरज,
रचना आदि मौजूद रहे ।


