हमीरपुर। शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना हमीरपुर ज़िला के प्रथम दौरे पर आ रहे हैं। जिसके लिए ज़िला भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश प्रभारी का प्रथम दौरा है तो ज़िला भाजपा भी उनका स्वागत भव्य तरीके से करने जा रही है। प्रदेश प्रभारी ज़िला भाजपा की बैठक लेंगे और यह बैठक समीरपुर में होगी।
प्रदेश प्रभारी के स्वागत व बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों हरीश शर्मा व अभ्यवीर लवली ने समीरपुर स्थित आवास पर पहुंच कर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल से मार्गदर्शन लिया व कार्यक्रम की रूप रेखा तय की। प्रदेश प्रभारी की बैठक में जिला के पांचों विधानसभाओं के 2017 के चुनावों के प्रत्याशी, जिला भाजपा के पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित सभी मोर्चे प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी हमीरपुर जिला में विभिन्न भाजपा मंडलों के प्रशिक्षण वर्गों में पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। अनुराग ठाकुर सुबह साढ़े दस बजे हमीरपुर के सर्वहित सुधार भवन में मण्डल भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में, ततपश्चात टौणीदेवी में सुजानपुर मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में व उसके उपरांत नादौन के री में नादौन मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।


