सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की इस मौके पर हिमाचल से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला मंडी में नए ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण और कांगड़ा जिला में मौजूदा हवाई अड्डे के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के स्तरोन्यन के लिए 1420 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि माइक्रो इकोनॉमिक फंडामेंटल को ध्यान में रखकर 15वें वित्तायोग ने 1420 करोड़ की सिफारिश की है। जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।


