आठ मार्च को टांडा हॉस्पिटल के सरदार शोभा सिंह सभागार मे हिमाचल प्रदेश भाषा कला संस्कृति अकादमी शिमला एवं फोकस हिमाचल द्वारा प्रदेश की होनहार बच्चियों, महिलाओ को राज्य सभा सांसद श्रीमति इंदु गोस्वामी के हाथो सम्मानित किया गया! महिला दिवस के अवसर पर संजौली महाविद्यालय की छात्रा आँचल को भी सम्मानित किया गया! बता दें कि आँचल को यह खिताब कविता के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया! स्वरचित कविता प्रतियोगिता में आँचल ने न केवल हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है बल्की हिमाचल को खिताब भी दिलाया है! आँचल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजन, माता पिता एवं अपने दोस्तों को दिया है, वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्र भान मेहता ने आँचल को अपने आशीष से नवाजा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

