आज मंगलवार 09 मार्च को एन°एस°यू°आई° के राज्य महा सचिव शुभम वर्मा और राज्य सचिव रजत सिंह राणा की अध्यक्षता में एक टीम ने अतिरिक्त उपायुक्त शिमला के माध्यम से अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन भेजा। जिसमे उन से अनुरोध किया गया कि जे.ओ.ए. की आगमित परीक्षाएं जो अभी होने जा रही हैं उसमे अभ्यार्थियों के एग्जामिनेशन सेंटर बहुत दूर दूर आए है , जिसकी वजह से बहुत से इच्छुक अभ्यार्थियों के एग्जाम छूट सकते है और वैसे भी कोविड महामारी के समय में एग्जाम केंद्रों का दूर होना भारतीयों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है और यह खतरे को निमंत्रण देने जैसा होगा। एक तरफ जहां सरकार घरों के नजदीक एग्जाम करवाने के वादे कर रही है वहीं इसके उलट दूसरी तरफ एग्जाम केंद्रों पर जो नोटिफिकेशन आयी है वो बेहद दुखद है । उन्होंने सरकार और बोर्ड को इस पर जल्द फैसला लेने को चेताया है। इस मौके पर महेश ठाकुर सह सचिव विश्वविद्यालय इकाई , रमेश , अमन शामिल रहे।


