हरियाणा पुलिस की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। फरीदाबाद के 25 थानों के मालखानों में अलग-अलग जगहों से जप्त की हुई लगभग 29000 लीटर शराब गायब हो गई। ये आंकड़े खुद पुलिस बयान में सामने आए हैं फरीदाबाद में लगभग 30 थाने हैं जिनमें से 25 अलग-अलग थानों से शराब के गायब होने का मामला सामने आया है
आपको बता दें 29000 लीटर शराब जो गायब हुई है उसमें 20000 लीटर देसी शराब और 9000 लीटर इंग्लिश शराब थी जिनको लेकर करीब 825 मुकदमे भी दर्ज है मामला अदालत में लंबित है इसलिए यह जबकि गई थी। मगर पुलिस मालखानों से इतनी बड़ी तादाद में शराब का गायब हो जाना पुलिस व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करता है।
आपको बताते चलें कि देसी शराब की बोतलें ज्यादातर प्लास्टिक की होती हैं और कच्ची शराब जो बरामद की जाती है वह भी आमतौर पर बड़े कंटेनर यानी ड्रम आदि में रखी जाती है, जो कि प्लास्टिक के होते हैं लेकिन जब बात अंग्रेजी शराब की होती है तो वह भी करीब 9000 लीटर गायब है, जो कि कांच की बोतल में पैक होती है.


