खबर नाउ शिमला (विशाल शर्मा): कोरोना वायरस की मार से चूँकि अब हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है और कल ही 7 नए केस प्रारम्भिक जांच में निकल कर आए हैं। ऐसे में अब हिमाचल के किसी भी हिस्से में किसी तरह की भी लापरवाही नहीं बरती जा सकती है और वो चाहे आम जनता की तरफ से हो या प्रशासन की ओर ये सबको साथ चलना पड़ेगा। पर ऐसे में एक बहुत बड़ी भूल या कहें चूक प्रदेश की राजधानी शिमला में खबर नाउ के हाथ आई है, दरअसल पिछले कई वर्षो से शिमला में लेबर और समान ढोने का काम करने वाले कश्मीरी खान Lockdown के बाद जामिया मस्जिद में आ कर रुक गए थे और तब से यहीं हैं। इनकी संख्या 130 के करीब है और उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। इनके अनुसार शुरू शुरू में तो प्रशासन के लोग इनको मिलने आए पर उसके बाद इनका हाल पूछने कोई नहीं आया। ना किसी ने राशन पूछा और ना किसी ने सेहत के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की । यहां तक कि ये 130 लोग एक ही हाल में रह रहे हैं और हालांकि इनके अनुसार ये सोशल distance तो रख रहे हैं।
130 लोगों को 4 टॉयलेट…
इतने लोगों पर मात्र 4 टायलेट और इतने ही नहाने की जगह है जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा है क्योंकि कोई भी इस क्षेत्र की सफाई नहीं करवा रहा है। यहां पर रह रहे लोगों ने खबर नाउ को बताया कि स्वास्थ्य विभाग से भी इनको sanitization नहीं किया गया है। इस बारे में जैसे ही खबर नाउ को जानकारी मिली हमने तुरंत जिलाधीश शिमला को फोन लगाया पर उन्होंने बार बार करने पर भी फोन नहीं उठाया, जबकि एसपी शिमला फोन काटते रहे।
मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने लिया एक्शन…
मुख्यमंत्री के निजी सचिव विनय सिंह से बात हुई और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया जिन्होंने तत्काल इस पर कदम उठाने का आश्वासन दिया है।







