UNESCO विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे का प्रदेश के पर्यटन में एक विशेष स्थान है। कालका शिमला रेलवे न केवल पूरे भारतवर्ष में अपितु विश्व भर में अपने सौंदर्य और रोमांच से भरे सफर के लिए मशहूर है। जल्द ही कालका शिमला रेलवे में मनोरंजन के लिए एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही कालका शिमला रेलवे में रेल मोटर कार शुरू होने जा रही है जिससे लोगों को यातायात का एक नया और मनोरंजक साधन मिलेगा। आंचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस जानकारी को बताते हुए विश्व गोयल के ट्वीट को रिट्वीट किया।
पर्यटन का हिमाचल में एक बड़ा हिस्सा है और इससे प्रदेश की आय पर पर्यटन का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है ऐसे में यूनेस्को हेरीटेज कालका शिमला रेलवे में रेलवे मोटर कार चलाना पर्यटन को कितना बढ़ावा देता है यह देखने वाली बात होगी अगर जहां एक और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे में नए आयाम जोडे जा रहे हैं वहीं रेलवे का किराया बढ़ाया जाना कितना सही कदम है यह भी एक सवाल है। आपको बता दें कि हाल ही में कालका से शिमला तक चलने वाली रेल यात्रा का किराया बढ़ाकर अब 800 कर दिया गया है। देखना यह होगा कि इस किराए का असर सेल किया है पर कितना पड़ता है।


