बद्दी। सीबीआई ने कन्फेक्शनरी बनाने वाली दिग्गज कंपनी मॉन्डेलेज के खिलाफ जालसाजी के दर्ज एक मामले में बददी में भाजपा नेता के घर व कार्यालय में दबिश दी और जरूरी दस्वावेज जुटाए है । सीबीआई टीम दिन भर की छानबीन के उपरांत क्ंपयूटर व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई है। सीबीआई ने दिल्ली में जालसाजी का केस दर्ज किया है जिसमें कसंलटेंसी का काम करने वाले भाजपा नेता सुमित शर्मा जो कि भाजपा प्रदेश औद्योगिक प्रकोष्ट के संयोजक भी है को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह भाजपा नेता के बददी व नालागढ़ स्थित घर व आफिस पर दबिश दी और सर्च वारंट केआधार पर देर शाम तक छानबीन की । सीबीआई की इस कार्रवाई से बीबीएन में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

काबिलेजिक्र है कि कैडबरी चॉकलेट बनाने वाली इस कंपनी पर आरोप है कि उसने 580 करेाड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी चुकाने से बचने के लिए सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत दी थी। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने जांच के बाद इस मामले को आगामी कार्रवाई के लिए सीबीआई को सौंप दिया था जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया । यह मामला हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मॉन्डेलेज इंडिया की एक प्रॉडक्शन यूनिट का है। इस कंपनी को भाजपा नेता सुमित शर्मा ने कंसलटेंसी दी थी, इसी कड़ी में उक्त भाजपा नेता जो कि पार्टी में प्रदेश औद्योगिक प्रकोष्ट के संयोजक भी है को इस मामलें में नामजद किया है, इसी के तहत सीबीआई ने सर्च वारंट के आधार पर बुधवार सुबह सुमित शर्मा के नालागढ़ के वार्ड नंबर 1 स्थित घर,बददी के हाउसिंग बोर्ड स्थित घर व कार्यालय में दबिश दी और मामले से सबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। दोपहर के वक्त भाजपा नेता सुमित शर्मा सीबीआई की जांच में शामिल हुए। डीएसपी बददी नवदीप सिंह ने सीबीआई टीम की छापामारी की पुष्टि की है।


