देश भर कोरोना के मामले तेज़ी से बड़ते जा रहे हैं और इसमें कई राज्यों की स्थिति बेहद गम्भीर है। इसी कड़ी में कोरोना मामलों में हुए इजाफे के चलते महाराष्ट्र राज्य सरकार ने बुधवार रात 8 बजे से अगले 15 दिनों के लिए धारा 144 लगाने का फैसला किया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह जानकारी दी.ऐसी अटकलें थी कि सीएम ठाकरे लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं लेकिन उन्होंने फिलहाल पूरे राज्य में 15 दिनों के लिए धारा 144 लगाने का फैसला ही किया गया है. राज्य में कोरोना संक्रमण के हालातों को देखते हुए ये फैंसला लिए गया है।
अभी फ़िलहाल हिमाचल में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं है मगर प्रदेश में भी मामले लगातार बड़ रहे हैं और अगर आंकड़ों की बात करें तो हिमाचल में अभी 6 हज़ार से ज़्यादा कोरोना के एक्टिव केसिज़ है और कांगड़ा में सबसे ज्यादा मामले एक्टिव हैं और इसके बाद सबसे ज्यादा एक्टिव मामले सोलने में है।
ख़ैर मामले लगातार बड़ रहे हैं हालांकि टीकाकरण भी जारी है मगर मामलों को नियंत्रण में लाना बेहद जरूरी ताकि सूबे में लौकडाउन की स्थिति न देखनी पड़े। और ये प्रदेश प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।


