आज 15 अप्रैल यानी हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर आज पूरे प्रदेश में जगह जगह राजकीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां शिमला के रिज मैदान पर जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ वहीं राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन मण्डी के पधर किया गया जिसकी अध्यक्षता खुद सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की इस मौके हिमाचल के इतिहास को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कई अहम बातों का ज़िक्र किया और अपने वक्तव्य में कई घोषणाएं भी की।
हिमाचल दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि कोविड काल में सेवाएं देने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दो माह तक 1500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। होटल इंडस्ट्री को राहत देते हुए सीएम ने डिमांड चार्ज दो माह तक स्थगित करने की घोषणा की। पैसेंजर टैक्स में तीन माह तक 50 फीसदी छूट देने की की घोषणा की। सीएम तीन साल के कार्यकाल में जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का अफसोस रहेगा कि एक साल कोविड के कारण खराब हुआ। बावजूद इसके हिमाचल विकास की और अग्रसर है। जनमंच की शुरुआत की। सीधा लोगों से संवाद और मंत्री, अधिकारी समस्या का समाधान करते हैं। 12 हजार मकान इस साल गरीब परिवारों को दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कोविड का संकट समाप्त नहीं हुआ, एक समय था जब बेहतर काम किया और कमी भी आई। दूसरी लहर खतरनाक है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम ने लोगों की सहभागिता और चुने हुए प्रतिनिधियों को प्रदेश से इस संकट से निकलने का आग्रह किया। पिछली बार की अपेक्षा इस साल तेजी से वायरस फैल रहा है। कोरोना वॉरियर जिन्होंने जान हथेली पर रखकर सेवा की है मैं उनको सलाम करता हूं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि नवरात्रों में दर्शन, पूजा कर सकते हैं। दुखी मन से भंडारों और लंगर पर रोक लगानी पड़ी। शादियां छोटी करें। धूमधाम न करें। पिछली बार छोटी आयु के बच्चे कम संख्या के थे। अब बच्चे चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते 11वीं और 12वीं के एग्जाम स्थगित करने पड़े। इससे बच्चों अभिभावकों को परेशानी हुई इसके लिए माफी चाहता हूं।


