शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही लाइव कक्षाएं शुरू होंगी। इसकी शुरुआत आईसीटी लैब वाले स्कूलों से की जाएगी। निजी स्कूलों की तर्ज पर जल्द ही सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी गूगल मीट या जूम एप से पढ़ाई करेंगे। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इसको लेकर संभावनाएं तलाशने के शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। हर घर पाठशाला कार्यक्रम और जिओ टीवी को भी दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है।
इसके अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी और मोबाइल फोन से वंचित रहे विद्यार्थियों को बीते वर्ष की तरह घरों में ही लिखित शिक्षण सामग्री मुहैया करवाई जाएगी।

