कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इससे देश में कोरोना 1 के समय से भी ज्यादा ख़राब स्थिति बन गई है। देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई है और बैड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आम जनता को जूझना पड़ रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से परीक्षाओं को लेकर एक अहम फैसला किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उन सभी शिक्षण संस्थानों के लिए एक पत्र जारी किया है जो केन्द्रीय वित्त द्वारा पोषित हैं। और इस पत्र के जरिए इन संस्थाओं से कहा गया है कि वे बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए मई में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित कर दें।
हालांकि पिछले आदेश में मई तक के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने की बात कही गई थी मगर अब परिस्थितियों के अनुसार पूरे मई के महीने में कोई भी परीक्षा न कराने का निर्णय किया गया है।
इसके अलावा NEET की परीक्षाएं भी टालने के निर्देश जारी किए गए हैं केंद्र की ओर से सलाह दी गई है कि कम से कम 4 महीनों के लिए NEET की परीक्षाएं स्थगित की जाए।
कोरोना का प्रभाव हर हिस्से में देखने को मिल रहा है और इसने शिक्षा के क्षेत्र को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। सैशन के क्रम में गड़बड़ी हो गई है और विद्यार्थियों के साल ख़राब होने की स्थिति पैदा हो गई है। उम्मीद है जल्द कोरोना पर काबू पाया जाए ताकि नियमित रूप से स्कूल कॉलेज फ़िर चल सकें।


