कोरोना के दूसरे चरण ने पूरे भारतवर्ष को अपनी चपेट में ले लिया है। और मामले तेज़ी से बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले दिनों कोरोना के कारण चिकित्सा सुविधाओं का अभाव भी देखने को मिला। देश के कई हिस्सों में अस्पतालों में बेड्स और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली और इसके चलते बहुत से कोरोना मरीजों को इसके चलते जान भी गवानी पड़ी।
हालातों पर काबू पाने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ दूसरे सरकारी विभागों जैसे रेलवे और और भारतीय सेना ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाने में सरकार की मदद के लिए सामने आए। इसके अलावा देश के भीतर गैर सरकारी संस्थाओ के साथ साथ देश के बाहर से भी लगातार भारत को मदद पहुंचाई जा रही है। ताज़ा खबर के अनुसार आयरलैंड से चिकित्सा सहायता सामग्री की दूसरी खेप आज भारत पहुंच चुकी है। इसमें दो ऑक्सीजन जनरेटर, 548 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर और 365 वेंटिलेटरस के साथ साथ अन्य चिकित्सा उपकरण भी शामिल हैं। भारत ने इसके लिए आयरलैंड का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे देश को ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पहले बहरेन थाईलैंड जैसे देशों ने भी अपने अपने स्तर पर भारत की मदद करने के प्रयास किए।
ऑक्सीजन की समस्या टिकट होने के बाद अब भारत सरकार की ओर से भी जल्द ही जिला वार ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी हो रही है।
Ireland flag with India flag, 3D rendering

