बड़सर,हमीरपुर। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हिंस के खिलाफ बड़सर भाजपा ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। भाजपा मंडल महामंत्री चतर सिंह कौशल ने जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सरंक्षण में गुंडों ने हिंसा का तांडव शुरू कर दिया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की जीत तथा ममता की हार के बाद से ही गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से मारपीट 25 कार्यकर्तओं की हत्या कर हिंसा शुरू कर दी । पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ तथा आगजनी की कई घटनाएं हुई। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद वहां कोई कार्रवाई तक नहीं हो रही है। चुनाव से पूर्व भी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या तथा मारपीट की। उन्होंने कहा कि मंडल भाजपा ने कोविड-19 का पालन करते हुए एसडीएम बड़सर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा करती है मांग करती है कि पश्चिम बंगाल में सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार मांगा, भाजयुमो अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, ज़िला भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण, गारली पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम रतन,भाजयुमो महामंत्री सुरेश ठाकुर (छोटू) सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

