कोरोना की दूसरी लहर के बीच पूरे देश में टीकाकरण का दौर भी जारी है और टीकाकरण अभियान की बात करें तो भारत सरकार की ओर से पिछले 1 मई से टीकाकरण का तीसरा दौर शुरू करने की घोषणा की गई। जिसने 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों वैक्सीन लगाने के निर्देश केंद्र की ओर से जारी किए गए।
बच्चों में संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए अब 18 साल से कम के लोगों के लिए भी वैक्सीन की तयारी की जा रही है। इसी कड़ी में आज भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को 2 से 18 वर्ष के लोगों के लिए भी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI की ओर से दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है। यानी भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को जल्द ही अब 2 से 18 साल के लोगों को देने के लिए तैयार किया जा रहा है मगर उससे पहले इसके दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल होना है जिसमें 525 लोगों पर वैक्सिन का प्रयोग किया जाएगा जिसके सफल होने के बाद इसे आम जनता पर प्रयोग की मंजूरी मिल जाएगी।
आपको बता दें कि भारत में किसी भी वेक्सिन या दवा के प्रयोग करने की आखरी मंजूरी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI की ओर से ही दी जाती है जिसके बाद ही कोई भी कंपनी अथवा संस्थान किसी भी ड्रग का मानव प्रयोग कर सकता है ऐसे में 2 से 18 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सिन के ट्रायल को मंजूरी मिल जाना राहत की खबर है।






