शिमला।कोरोना की दूसरी लहर से हिमाचल अभी भी जूझ रहा है और मामले लगतार सामने आ रहे हैं मगर ऐसे समय में भी बहुत से लोग और कर्मचारी ऐसे हैं जो लगातार अपने काम में लगे हुए हैं। और इसमें डॉक्टर, नर्सिज, आशा वर्कर्स समेत सफाई कर्मि और दूसरे सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल है। इसी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नियुक्त सभी सफाई कर्मियों को 2,000 रुपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई एक बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के सभी स्थानीय शहरी स्वशासन नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में नियुक्त किए गए सफाई कर्मियों को ये स्थानीय शासन 2,000 रुपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रदान करेंगे। यह धनराशि अप्रैल, मई और जून महीने के लिए सफाई कर्मियों को दी जाएगी।
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज मौजूद रहे साथ ही वर्चुअल ज़रिए से प्रदेश सरकार के आला अधिकारी भी इस बैठक का हिस्सा रहे।






