शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन – प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। करोना के इस विषाक्त वातावरण के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश छात्र संसद विश्व के सबसे बड़े वार्षिक दिवस को मना रहा है।
इस दिवस के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश छात्र संसद ने ऑनलाइन “पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करवाना, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है। किसी भी आयु वर्ग के छात्र व छात्रा अपना पोस्टर बना कर दिए गए व्हाट्सएप नंबरों (98168- 07127, 85806-72792) पर अपना नाम, आयु व पत्ते के साथ 4 जून 2021 तक भेज सकतें है। प्रथम तीन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 1100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपए व तृतीय पुरस्कार 500 रुपए है।
आपको बता दें कि प्रतिभागियों के पोस्टरों को हिमाचल प्रदेश छात्र संसद के फेसबुक पेज पर अपलोड किया जाएगा व 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश छात्र संसद आप सभी से निवेदन करता है कि आप अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लें तथा विश्व पर्यावरण दिवस को मनाते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करवाने में सहयोग करें।


